दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, चार घायल

IMG 20261013 WA0001
IMG 20261013 WA0001

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी – रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास हुई घटना

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र बभनी – रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के समीप सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।


जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर संवरा गांव निवासी विंध्याचल (65) पुत्र पुरुषोत्तम अपने पुत्र सुरेंद्र (36) के साथ बभनी से दुर्गा पूजा व रामलीला देखकर वापस घर जा रहे थे वहीं नधिरा से बाइक पर तीन लोग सवार दीनानाथ 19 पुत्र अशोक कुमार,शिवचरन 18 पुत्र सुनील कुमार तथा लालचंद 23 पुत्र सुनील कुमार निवासी नधिरा बभनी की ओर जा रहे थे कि राजपूत ढाबा के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई।आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए और तत्काल घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर कविंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान विंध्याचल 65 पुत्र पुरुषोत्तम की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई और कोहराम मच गया। मंगलवार को सुबह बभनी थाने में सीएचसी से मेमो के आधार पर सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?