72 गांवों की जमीन के मुद्दे पर आंदोलन संजय सिंह का ऐलान, बोले- ने 13.37 करोड़ वोट काटे गए

IMG 20261013 WA0003
IMG 20261013 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

घोरावल में आप का कार्यकर्ता सम्मेलन,  वोट चोरी भूमि अधिग्रहण पर सरकार को घेरा: आप

सोनभद्र/घोरावल। आम आदमी पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसंवाद में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सिंगरौली मेयर रानी अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, विधानसभा प्रभारी सुनील पांडे सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरे देश में 13.37 करोड़ वोट काटे हैं, यूपी में 13 लाख रहस्यमयी वोट जोड़े गए हैं। उन्होंने मांग की कि धांधली वाले चुनाव रद्द कर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।
विंध्यवासिनी एक्सप्रेसवे के नाम पर 72 गांवों की उपजाऊ जमीन के जबरन अधिग्रहण का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आप इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। शिक्षा-स्वास्थ्य पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं और अस्पतालों में बदहाली है।


उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तथा यूपीआई शुल्क समेत अन्य मुद्दों पर भी केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?