सीएस पाण्डेय
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड अंतर्गत न्याय पंचायत करकच्छी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंगलवार को जौराही कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में करकच्छी न्याय पंचायत का खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इसके बाद सभी अतिथियों का माल्यार्पण और बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीटी प्रदर्शन में प्राथमिक विद्यालय इकदीरी प्रथम स्थान पर रहा ,कबड्डी प्राथमिक बालिका वर्ग में इकदीरी प्रथम और जौराही द्वितिय को खो बालिका वर्ग में इकदीरी प्रथम
जौराही द्वितीय पर रहा।इस दौरान दौड़,अन्त्याक्षरी, लंबी कूद ,ऊंची कूद ,दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शानदार प्रदर्शन वाले विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर ब्लॉक स्तर के लिए चयनित किया गया।
इस कार्यक्रम में मो आरिफ , शिवकुमार, प्रमोद सिंह,के के सिंह, अरविंद , चन्द्रशेखर,भानू प्रताप सिंह अमित,आकाश, सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र विमल व अनुजा सिंह सहित अध्यापकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









