वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खंड दुद्धी के कम्पोजिट विद्यालय मूड़ीसेमर में एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनी । शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-6 के अन्तर्गत महिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना. उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुँचने की प्रेरणा व दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में कम्पोजिट विद्यालय मूड़ीसेमर की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा मधुलता कुमारी को आज सांकेतिक रूप में एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया।
उनके कार्यों में सहयोग करने के लिए छात्रा रेणु कुमारी,संध्या , बेबी कुमारी, सुप्रिया, प्रिया, सुषमा,साक्षी,व नैना कुमारी को शिक्षिका के रूप में कार्य करने का अवसर दिया गया। प्रधानाध्यापिका बनी मधुलता कुमारी ने कार्यभार सम्भालते हुए बताया कि मैं पढ़ लिख कर डॉक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हूँ।
प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल ने इस अवसर पर विद्यालय संचालन के सम्बन्ध में छात्राओं को आवश्यक जानकारी से अवगत कराया। छात्राओ ने प्रार्थनासभा, छात्रउपस्थिति एवं शिक्षण कार्य आदि दायित्वों को निभाया तथा अध्यापिका बनी छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में एक फलदार पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका वर्षा मौर्या,मोनिका जैसवाल , सुनीता पाल ,अनिल कुमार और अमरेश वर्मा उपस्थित रहे।









