बाइक सवार युवक के पास एक लाख रुपये की हेरोइन बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)।  जनपद में नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस ने  9.63 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी सत्येन्द्र राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जीएम ऑफिस ककरी के पास से बाइक सवार सोनू कुमार पुत्र सन्तोष कुमार , 19 वर्ष, निवासी ककरी कालोनी को 9.63 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस युवक पास से कुल 9.63 ग्राम हेरोइन 01 ओप्पो F23 मोबाइल फोन,  नकद  रुपये व एक पल्सर बाइक UP 64 BB 8853 बरामद हुआ।

पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह हेरोइन को सूरज कुमार उर्फ सूरज जैक्स निवासी रेहटा थाना अनपरा से प्राप्त कर छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर ₹500 प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता है। बिक्री से प्राप्त धनराशि का आधा हिस्सा सूरज जैक्स द्वारा उसे दिया जाता है। अभियुक्त ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा बाहरी स्थानों से हेरोइन लाकर क्षेत्र में सप्लाई की जाती है तथा अन्य लोगों के माध्यम से भी बिक्री कराई जाती है।

इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम  में उप निरीक्षक बृजेश कुमार दूबे, विजय कुमार, सौरभ वर्मा शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?