मुख्यमंत्री जन आरोग्य निःशुल्क शिविर में 62 मरीजो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

सलखन(सोनभद्र)। जनपद में सदर विकास खण्ड के अन्तर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को आयोजित साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर मेले में 62 महिला पुरुष व बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया।


उक्त नि:शुल्क शिविर में सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के पहाड़ी ग्रामीण इलाकों के हर सप्ताह गरीब मजदूर महिला, पुरुष और बच्चे नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर दवा का लाभ ले रहे हैं। इस पहल से प्रायः अनेकों मरीज नीम हकीम झोलाछाप डाक्टरों के शोषण का शिकार होने से बच रहे हैं। इस आयोजन से प्रबुद्ध लोगों ने प्रदेश सरकार की इस योजना की प्रशंसा किया है।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से आये अनुभवी चिकित्सको में से मुख्य रुप से अखिलेश राय, मनीष कुमार, सितारा, सरिता , राजेश कुमार, दाई सोमरी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?