मझवां उप चुनाव जीतने के लिए कसी कमर, जोन व सेक्टर प्रभारियों को सम्मेलन में दिया गुरु मंत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन
कार्यकर्ता सम्पर्क कर मझवां प्रत्याशी को जिताने का काम करें: विरेन्द्र सिंह


मिर्जापुर(यूपी)। समाजवादी पार्टी द्वारा मझवां विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिये जोन, सेक्टर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी व चंदौली के सांसद विरेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं जोनल प्रभारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मझवां विधानसभा उपचुनाव जिताने के लिये लोगो के बीच जनसम्पर्क करें। सपा प्रत्याशी डाॅ0 ज्योति बिन्द को जिताने का काम करें।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान सभी त्रस्त है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिये इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाने का काम करें। उन्होने कहा कि यह गुरू मंत्र जाकर लोगो को बताने का काम करें।

इस अवसर पर मझवां उप विधानसभा प्रत्याशी डाॅ0 ज्योति बिन्द ने कहा कि मै आपसे आर्शीवाद लेकर चुनाव में उतरी हूँ।समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव लल्लन राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कथनी व करनी में कोई अन्तर नही है। जो कहती है, वह करती है।


पूर्व सांसद डाॅ0 रमेश चन्द बिन्द ने कहा कि मेरी बिटिया इस चुनाव में खड़ी है। आपके बदौलत और संगठन के लोग हमारी और आपकी बिटिया को मिलजुलकर जिताने का काम करें।


इस अवसर पर छात्र सभा व प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, शिव शंकर यादव, प्रभावती यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, दामोदर मौर्या, कीर्ति कोल, परवेज खान, अजय पटेल आदि ने सम्मेलन को सम्बोधित किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व संचालन विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?