हार के आया हूँ दादी तेरे दरबार भजन पर पूरी रात झूमे भक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

श्री राणी सती दादी मंदिर कमेटी की निकली कलश यात्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। श्री राणी सती दादी मंदिर कमेटी
द्वारा मंगसिर नवमी के शुभ अवसर पर स्थानीय श्री राणी सती दादी  के मंदिर में दो दिवसीय समारोह किया गया। उक्त अवसर पर दादी भक्तों द्वारा दादी जी की कलश यात्रा निकाली गई गयी एवं शृंगार , दर्शन पूजन के साथ ही रात्रि जागरण , छप्पन भोग , आरती आदि का आयोजन किया गया।


वही रात्रि जागरण के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भजन गायक प्रतीक मिश्रा एवं सुनीता साँवरिया उनके सहयोगियों द्वारा अनेक भजन गाए गए। भजन दादी दादी बोल दादी सुन लेसी ,सुन लेसी दादी सुन लेसी, कीर्तन की है रात दादी थान आनो पड़सी, मैं तेरा लाडला। हार के आया हूँ दादी तेरे दरबार में आदि भजनों से मंदिर परिसर पूरी रात भक्तिमय बना रहा तथा भक्त झूमते रहे।
दूसरे दिन मंदिर कमेटी द्वारा दादी जी का फूल मालाओं से भव्य शृंगार कराय गया , दादी जी की ज्योत जलायी गई तथा छप्पन भोग लगाया गया।


उक्त अवसर पर अध्यक्ष विमल जालान, पुरुषोत्तम जालान दिनेश जालान, रमेश गोयल, राकेश जालान, संकेत जालान, रवि जालान , विप्लव जालान, चित्रा जालान, अंकिता केजरीवाल, रितु जालान , रिंकी जालान, मीरा जालान, प्रतिभा कानोडिया, सीमा अग्रवाल , सोनी गुप्ता एवं समाज के अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?