सेंचुरी क्षेत्र में पर्यटन स्थल को लेकर पूर्व मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ के सेंचुरी क्षेत्र में पर्यटन स्थल को लेकर पूर्व मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी।

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ (चंदौली)। विकास क्षेत्र में पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सेंचुरी क्षेत्र की स्थिति देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सेंचुरी क्षेत्र में पर्यटन स्थल बनाने से पहले इसके लिए बाकायदा नियम बनाना चाहिए, लेकिन यहां पर नहीं किया गया है।

पूर्व मुख्य सचिव ने राजदरी व देवदरी में बड़े-बड़े वाहनों का आवागमन को देखकर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर सेंचुरी क्षेत्र है तो यहां पर हार्न बजाना ही माना है। लेकिन यहां पर बड़ी बड़ी गाड़ियां आती जाती हुई दिखाई दे रही है, जिससे वन क्षेत्र में रह रहे जानवरों की आजादी के लिए यह घातक सिद्ध होगा।

उन्होंने औरवाटाड़ व छानपाथर जलप्रपात का भी दौरा किया, जहां पर देखा कि औरवाटाड़ जलप्रपात पर एक किलोमीटर पहले ही वैरियर लगा दिया गया है। वहीं पर पर्ची भी काटी जा रही है, जो की मुख्य गेट के पास ही यह व्यवस्था होनी चाहिए। छानपाथर जलप्रपात पर कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन मंजूरी मिलने के बाद ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, पर्यावरण प्रेमी बलराम सिंह, उप जिलाधिकारी चकिया दिव्या ओझा, उप जिलाधिकारी नौगढ़ कुंदन राज कपूर, तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला, विमल यादव, सुनील चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?