राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, सिंगरौली ने वाराणसी को 4–1 से हराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता : विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में राजा बरियार शाह फुटबॉल कमेटी द्वारा आयोजित 78वें राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय कुमार रजक एवं विशिष्ट अतिथि संजय कुमार धुर्वे ने फीता काटकर तथा राजा बरियार शाह का ध्वज फहराकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय कुमार रजक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल जैसे खेल ग्रामीण युवाओं में अनुशासन, सामूहिकता और शारीरिक स्वास्थ्य का विकास करते हैं। उन्होंने राजा बरियार शाह की स्मृति में आयोजित इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को दुद्धी क्षेत्र की खेल परंपरा को सुदृढ़ करने वाला बताया और आयोजन समिति की सराहना की।

वहीं विशिष्ट अतिथि संजय कुमार धुर्वे ने युवाओं से खेल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की भी एक सशक्त कड़ी है।

सिंगरौली ने वाराणसी टाइगर्स को दी करारी शिकस्त

उद्घाटन के बाद खेले गए पहले रोमांचक मुकाबले में विंध्याचल सोसायटी क्लब सिंगरौली ने वाराणसी टाइगर्स कमेटी सारनाथ (वाराणसी) को 4–1 से पराजित कर शानदार शुरुआत की। मैच की शुरुआत से ही सिंगरौली की टीम आक्रामक नजर आई।

मैच के 10वें मिनट में सिंगरौली सिवम ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई, जबकि 17वें मिनट में दूसरा गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया। पहले हाफ के अंतिम चरण में 42वें मिनट पर अनिष ने तीसरा गोल दागा। 45वें मिनट में वाराणसी टाइगर्स के खिलाड़ी राजा ने एक गोल कर स्कोर 3–1 किया। दूसरे हाफ की शुरुआत में 48वें मिनट पर अविनाश ने चौथा गोल कर सिंगरौली की जीत सुनिश्चित कर दी।

रेफरी व आयोजन व्यवस्था

मैच का संचालन रेफरी दीपक कुमार सिंह ने किया, जबकि लाइंसमैन की भूमिका में राजनाथ गोस्वामी एवं राजकपूर कनौजिया रहे।

इस अवसर पर अरविंद जायसवाल, विरेन्द्र कुमार कनौजिया, पंकज गोस्वामी, खेल प्रभारी दिलीप कनौजिया, रमिज आलम, विवेक कनौजिया, अमित कुमार कनौजिया सहित क्षेत्र के सैकड़ों खेलप्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?