सोनभद्र -। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ओर से भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय और दूर-दूर से आए श्रद्धालु शामिल हुए।
भोज का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया, जहां पीयूष त्रिपाठी, अरुण चौबे, उमाकांत मिश्रा, नरेंद्र देव पांडेय और विश्वनाथ सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग सक्रिय रूप से सेवा में लगे रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को भोजन परोसने और व्यवस्था बनाए रखने में मदद की।
मंदिर परिसर में लगे पंडाल में खिचड़ी का वितरण सुबह से शुरू हुआ और श्रद्धालुओं ने धार्मिक भावना और उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर लोगों ने मकर संक्रांति की खुशियां साझा की और एक-दूसरे को तिल और गुड़ भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दी।
लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक भावना को प्रगाढ़ बनाते हैं, बल्कि समुदाय में भाईचारे और मेल-जोल को भी मजबूत करते हैं।
कहा कि हर साल इस प्रकार के आयोजन से मकर संक्रांति का उत्सव और यादगार बन जाता है।







