सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को महिलाओं की शक्ति एवं सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर और महिलाओं को समाजवादी पार्टी का गमछा वितरण कर हर उल्लास के साथ मनाया गया।
समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष एडवोकेट गीता गौर ने कहा कि आज हम लोग एक ऐसी महिला शक्ति सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मना रहे हैं जो सड़क से लेकर सदन तक महिलाओं की लड़ाई लड़ने का काम कर रही हैं और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कमर कस ली है।
उन्होंने कहा कि डिंपल यादव महिलाओं के हर दुख दर्द में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं और उनकी आवाज को सदन में उठाने का काम करती हैं। गीता गौर ने महिलाओं के लिए वादा किया कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर महिलाओं को 40000 वार्षिक पेंशन दिया जाएगा और हर गरीब महिलाओं को लोहिया आवास दिया जाएगा।
इस अवसर पर एडवोकेट पुष्पा पत्ती, उषा देवी, उषा कुमारी, निशा सावन, अनीता, इंद्रावती, सुशीला, अनिल प्रधान, इमरान खान, विवेक पटेल के साथ दर्जनों महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।







