पन्नूगंज पुलिस की बड़ी सफलता, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O देशी शराब व बीयर की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया अनावरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ऑपरेशन) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर तथा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पकरहट में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को नहर के रास्ते इधर-उधर घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ में अभियुक्तों ने दिनांक 10/11.01.2026 की रात्रि में ग्राम पकरहट स्थित देशी शराब व बीयर की दुकान में चोरी की बात स्वीकार की। अभियुक्तों के कब्जे से ₹14,160/- नकद, 90 अदद देशी शराब (बंटी-बबली), 44 पीस देशी शराब (बंटी-बबली), 16 अदद बीयर कैन (TUBORG) बरामद किए गए। अभियुक्तों को उनके कृत्य से अवगत कराते हुए नियमानुसार दिनांक 14.01.2026 को समय 21:20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें मा0 न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना पन्नूगंज, उप निरीक्षक शिवबदन यादव,हे0का0 सुशील कुमार सिंह,का0 दीपक गिरी किए गिरफ्तार।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1545
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?