श्रीरामजानकी मन्दिर का हुआ भव्य श्रृंगार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0- सैकड़ो भक्तों ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण

0- दुल्हन की तरह सजा श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर, सोनभद्र नगर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार की देर शाम नगर स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ व भण्डारा का आयोजन किया गया हैं।


इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय द्वारा मन्दिर में स्थापित श्रीराम दरबार की मूर्ति का भव्य श्रृंगार किया गया और फिर शांध्यकालीन दिव्य आरती हुई। इसके पश्चात मानस भजन समिति द्वारा सामूहिक सुंदर काण्ड का पाठ किया गया।वही मंदिर में आयोजित भंडारा देर रात तक चलता रहा जहां सैकड़ो भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर पुजारी राज कुमार पाण्डेय, व्यवस्थापक
डूंगरमल अग्रवाल, सूरज गुप्ता, गया प्रसाद सिंह, परशुराम पाण्डेय, शिवपूजन दुबे, अशोक मोदनवाल, शिवा पांडेय, केतन, हिमांशु, देवानंद, राहुल, करन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?