“सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी, लेकिन देश रहना चाहिए”:अध्यक्ष अजीत चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कैथी में श्रद्धांजलि सभा

सोनभद्र। अटल उपन सेवा ट्रस्ट कैथी के तत्वावधान में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर अटल जी के प्रसिद्ध कथन “सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी, लेकिन देश रहना चाहिए” को याद करते हुए ट्रस्ट के समस्त सदस्य व कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों, सुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में नैतिकता, संवाद और समन्वय की मिसाल पेश की। पोखरण परीक्षण, सड़क निर्माण और शांति प्रयासों से उन्होंने भारत को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य ग्राम प्रधान जितेंद्र बहादुर सिंह, सुभाष पाठक, राजेश पटेल, राकेश चौबे, रामकुमार पटेल, रामकृष्ण चौबे, कृष्णकांत द्विवेदी, मनीष पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव एवं भाजपा चुर्क मंडल के अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया। अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Comment

1533
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?