स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि
सोनभद्र। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने चाचा नेहरू पार्क में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नगर पालिका के सम्मानित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, सभी वार्डों के सभासदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि “अमर शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”
इसके उपरांत रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद के कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी अर्पित करते हुए उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि दी और समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प दोहराए गए।






