“मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई और खेल पर दें ध्यान” – ज्ञानेंद्र कुमार भदौरिया
सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार भदौरिया ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट एडवोकेट आलोक कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए मोबाइल फोन के अधिक उपयोग से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “बच्चों को अपना अधिक समय पढ़ाई, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताना चाहिए।”
विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया और देश के प्रति कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा कि विद्यार्थी देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, मनोज दुबे, सुनील कुमार श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, छाया गुप्ता, सुनीता सोनी, अनीता सोनी, अपर्णा श्रीवास्तव, आकांक्षा तिवारी, साक्षी सिंह, नैंसी अग्रहरि, सीता पांडे, अदिति मौर्या सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।






