यातायात नियमो का सरकारी कर्मचारी भी करें पालन:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में यातायात नियमो का पालन करने के लिए सबसे पहले सरकारी कार्मिकों से कराया जाय,इसके साथ ही अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी लोगों को दी जाये। दो चक्का वाहनों का संचालन हेलमेट के साथ व चार चक्के वाहनों का परिवहन शीटटबेल्ट के साथ कराया जाये। स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइविंग लाईसेंस चेकिंग, यातायात दुर्घटना बचाव जागरूकता, हेलमेट की अनिवार्यता, दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों में रोड संकेतकों की स्थापना, गढ्ढामुक्त सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।उक्त बातें जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान कहा।  

जनपद में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूकता करने के साथ ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाय।

जिलाधिकारी बीएन सिंह आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति में कहा कि सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस दी जाये, जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सके। लोगों को जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रूकें, स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के लिए स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये।

जिलाधिकरी ने कहा कि सड़कों पर बाईक स्टन्ट न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें और गलत लेन में भी वाहन को न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करें, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये, जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं से लोग अपने को सुरक्षित रख सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि ए0आर0टी0ओ0 व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिन विद्यालयों में बस के माध्यम से छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं, विद्यालयों की बसों की जॉच अवश्य कर ली जाये कि बसों में सभी टूल किट, प्राथमिक उपचार उपकरण व सामग्री उपलब्ध है कि नहीं व वाहन चालक के वैध लाईसेंस की जॉच भी कर ली जाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी  रमाशंकर यादव, ई-डिस्क्ट्रिट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?