शॉर्ट सर्किट से कपड़ा घर में आग, हजारों का सामान जलकर खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के AD होटल के सामने मंगलवार की भोर में शॉर्ट सर्किट से कपड़ा घर में आग लग गई, जिससे हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। धुआं देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर फायर सर्विस की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग को बुझाया जा रहा है। इस घटना में सुजीत चौहान पुत्र विंध्याचल निवासी तितरा थाना तरवां जिला आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष थोड़ा आग से झुलस गया है, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेजवाया गया है। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। आग लगने से कपड़ा घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर सर्विस की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?