नौगढ़ में लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट,आरोपि फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) के एक गांव में रविवार की शाम एक छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की और जब उसने इसका विरोध किया तो उसने कुल्हाड़ी के बेट से उसके हाथ पर प्रहार कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।

आपको बता दे कि पीड़ित लड़की कक्षा 11 की छात्रा है और वह अपने खेत पर पशु के लिए चारा लेने के लिए गई थी। आरोपित युवक पहले से ही घात लगाकर बैठा था और उसने लड़की को अकेला देखकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े हुए आए लोगों को आता देख आरोपित युवक जंगल में फरार हो गया। पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?