भगवान चित्रगुप्त महाराज मन्दिर निर्माण के लिये वन मंत्री ने किया भूमि पूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सूबे के वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना व प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से श्री राम जानकी परिसर सरवट में वासुदेव सेवा ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं जिला संगठन प्रभारी अनिल सिंह तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा , चित्रांश महासभा के कार्यकर्ता पदाधिकारीगण , ग्राम प्रधान एवं गांव के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक मित्तल एवं कई जिलों के वन अधिकारी तथा वासुदेव सेवा ट्रस्ट की चीफ ट्रस्टी पूनम श्रीवास्तव मंदिर के प्रबंधक डॉक्टर सतीश कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अरविंद मौजूद रहे।  

इस दौरान वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि सनातन धर्म के मुताबिक भगवान चित्रगुप्त महाराज प्रत्येक व्यक्ति के कर्मकांड का लेखा-जोखा यमपुरी में रखते हैं। उनके अनुसार व्यक्ति पाप और पुण्य के आधार पर मोक्ष को प्राप्त होता है। इस सुदूर अंचल में भगवान चित्रगुप्त का मंदिर बनाना आम जनमानस के लिए फलदाई होगा। मंदिर से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीराम मित्र ने कहा की विगत 50 वर्ष से अधिक समय से श्रीराम मंदिर का अध्यक्ष व संरक्षक हूँ परन्तु आज से यह मंदिर श्री वासुदेव सेवा ट्रस्ट को मेरे द्वारा समर्पित किया जाता है। इसका देखरेख श्री वासुदेव सेवा ट्रस्ट या उनके लोग देखेंगे।

वही प्रभारी मंत्री रविन्द्र कुमार जायसवाल ने मंदिर के परिसर में प्रभु श्री राम मंदिर एवं श्री चित्रगुप्त महाराज मंदिर को पूर्ण होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा यथा शीघ्र जिसमें पुन:सम्मिलित होने का मौका मिले।

इसके बाद उपयोग मंत्रीगणों द्वारा संत भगवानानंद इंटर कॉलेज सलैया में हरिशंकर वृक्ष लगाकर विद्यालय परिवार को कुल शुभकामना दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।  विद्यालय के प्रधानाचार्य नीतीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा मंत्री लोगों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

उक्त अवसर पर डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव तथा रतन कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश शर्मा, दयाशंकर पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित लोग उपस्थित रहे।


इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक प्रभागीय वन अधिकारी सभी लोगों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?