उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद जगा वन विभाग, बाथरूम में घुसे लंगूर को पकड़ जंगल में छोड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

स्थानीय वन विभाग क्षेत्र के जिम्मेदारों ने पहले झाड़ा पल्ला,

हेल्पलाइन पर कंप्लेंट के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने 24 घंटे से बाथरूम में घुसे रहे लंगूर को सुरक्षित निकला बाहर और अपने वाहन से साथ लेकर चले गए।

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के टोला बाड़ी स्थित एक घर के बाथरूम में मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक लंगूर के पहुंच जाने से बच्चों सहित परिजनों में दहशत बना रहा। जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी तो स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया लेकिन वन विभाग की हेल्प लाइन नम्बर 1926 पर गृह स्वामी द्वारा की गयी शिकायत पर आखिरकार जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने वलो ने ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार की शाम को लंगूर को पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया। 

गृह स्वामी मुर्तुजा अंसारी ने बताया  कि जंगल से भटक कर मंगलवार को एक लंगूर बाथरूम में घुस आया जिससे भगाने व लंगूर के आस पास जाने पर हमलावर हो जा रहा था। बाथरूम के अंदर लंगूर के होने से शौच आदि कार्य से समस्या होने लगी,मदद के लिए फोन करने पर स्थानीय वन विभाग ने पल्ला झाड़ लिया ,मदद नहीं किया जा रहा था, बोला गया कि पकड़ना ग्राम पंचायत प्रशासन का काम है , परेशान होने के बाद गृह स्वामी ने बुधवार की दोपहर में वन एवं वन्यजीव हेल्पलाइन नंबर 1926 पर कंप्लेंट दर्ज कराया गया।


वन एवं वन्यजीव हेल्पलाइन नंबर 1926 के प्रदेश एवं केंद्रीय स्तरीय टीम के संज्ञान लेने के बाद गृह स्वामी को मिली मदद जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियां से झाड़ लिया था पल्ला उन्हीं स्थानीय वन विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर बुधवार की दोपहर में रेस्क्यू शुरू किया , आखिरकार 24 घंटे के बाद यानी दूसरे दिन तक बाथरुम में घुसे रहे लंगूर को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल कर अपने वाहन से साथ लेकर चले गए। जिसके बाद गृह स्वामी व परिजन ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में वन विभाग की स्थानीय वनकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?