जल संरक्षण के लिए मनरेगा से तालाबो की हो रही खुदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

जनपद मीरजापुर में जल संरक्षण की दिशा में मनरेगा से सिल्ट सफाई, सोक पिट आदि कार्य उल्लेखनीय कदम

अब तक मनरेगा अन्तर्गत विभिन्न कार्यो के तहत 15.94335 लाख मानव दिवस सृजित कर 37.563 करोड़ श्रमिको को किया गया भुगतान

मीरजापुर।जनपद में जल स्रोतो,नदियो व तालाबो का महत्वपूर्ण कार्य तालाबो से जहां किसान अपनी खेती की सिचाई करता है तो वही जीव जन्तु भी अपनी प्यास बुझाने तालाब पर आते हैं। आज के दौर में भी किसान अधिकांश स्थानो पर तालाबो के पानी पर निर्भर रहता है। वर्षा के जल संचय के दृष्टिगत जनपद मीरजापुर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की देखरेख में ‘‘कैच द रेन’’ अभियान के अन्तर्गत अनुमन्य श्रेणी के कार्यो पर जनपद में विशेष ध्यान देते हुये तालाबो की खुदाई, तालाबो की सिल्ट सफाई, खेत तालाब, रेन वाटर हारवेस्टिंग, बन्धी निर्माण, नाला सिल्ट सफाई, सोक पिट, आदि कार्य मनरेगा के तहत कराया जा रहा है जो जल संरक्षण व संचय के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हैं।

मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि वर्षा जलसंचय के दृष्टिगत ‘‘कैच द रेन’’ अभियान के अंतर्गत अनुमन्य श्रेणी के कार्यों पर जनपद में विशेष ध्यान देकर कार्य कराया जा रहा है। तालाबों की सिल्ट सफाई के कुल 237 कार्य चयनित किए गए जिसमे से 44 पूर्ण हो गए हैं और 126 कार्य प्रगति पर हैं जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएंगे।

खेत तालाब के कुल 205 कार्य चयनित किए गए जिसमे से 30 पूर्ण हो गए हैं और 64 कार्य प्रगति पर हैं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कुल 821 कार्य चयनित किए गए जिसमे से 92 पूर्ण हो गए हैं और 336 कार्य प्रगति पर हैं। बंधी निर्माण के कुल के कुल 137 कार्य चयनित किए गए जिसमे से 28 पूर्ण हो गए हैं और 67 कार्य प्रगति पर हैं। नाला सिल्ट सफाई के कुल 520 कार्य चयनित किए गए जिसमे से 155 पूर्ण हो गए हैं और 228 कार्य प्रगति पर हैं।

सोकपिट/रिचार्ज पिट के कुल 1143 कार्य चयनित किए गए जिसमे से 158 पूर्ण हो गए हैं और 264 कार्य प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त ट्रेंच, वृक्षारोपण से संबंधित कार्य भी कराए जा रहे हैं। चयनित कार्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करयाई जा रही है।

जनपद मे मनरेगा अंतर्गत अब तक कुल 1594355 (15.94355 लाख) मानव दिवस सृजित किया गया है तथा रु0 37.563 करोड़ श्रमिकों को भुगतान किया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?