आंधी-तूफान में टूटे पांच बिजली के पोल, सप्ताह भर से आपूर्ति बाधित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

दो गांव के 1500 लोग अंधेरे में कर रहे है जीवन यापन

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चांची कला के टोला नरहटी एवं चांची खुर्द में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सप्ताह भर पहले बीते बुधवार को आए तेज आंधी–तूफान के दौरान पांच बिजली पोल टूटकर गिर गए थे, जिसके बाद से गांवों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से करीब 1500 की आबादी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है।


ग्रामीणों के अनुसार नरहटी स्थित बनखेता स्कूल के समीप लगभग पांच बिजली खंभे टूटकर गिर गए थे। घटना के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न रहने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के मोटर,मोबाइल चार्जिंग समेत अन्य दैनिक आवश्यक कार्य प्रभावित हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कई बार फोन तक नहीं उठाया जाता। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक टूटे खंभों को बदलने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई,जबकि स्थानीय स्कूल के पास विभाग के 9 पोल भी पड़े हुए है।


ग्रामीण अविनाश कुमार, रामआश्रय गुप्त, राकेश कुमार, सचिन कुमार, रितेश कुमार, राजमन एवं सुरेश बैगा सहित अन्य लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द टूटे बिजली पोल को बदलकर गिरे तारो को दुरुस्त करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?