अवैध पटाखा गोदाम से 55 पैकेट में पांच लाख रुपये का पटाखा बरामद,दुकानदार गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में दीपावली पर बगैर लाइसेंस के पटाखो की अवैध बिक्री व भंडारण करने वालो के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध लाइसेंस के रुप में भण्डारण किये गये 55 पैकेटों में करीब 02 क्विंटल अवैध पटाखा जिसकी करीब 05 लाख रुपये है के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे सदर कोतवाली पुलिस द्वारा आगामी पर्व दीपवाली व छठ पूजा के दृष्टिगत अवैध पटाखा  दुकान व भंडारण की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिरी से मिली सूचना पर धर्मशाला चौराहा के पास संदीप अग्रवाल पुत्र स्व. निरंक अग्रवाल के कास्मेटिक की दुकान में दबिश दिया गया, जहाँ से कुल 55 छोटे-बड़े पैकेट में करीब 02 क्विंटल अवैध पटाखा बरामद किया गया। इस बरामद अवैध पटाखा की अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये पुलिस द्वारा बताया गया है।

इस बरामदगी के आधार पर मौके से दुकानदार संदीप अग्रवाल पुत्र स्व. निरंक अग्रवाल 35 वर्ष, निवासी धर्मशाला रोड को हिरासत में पुलिस द्वारा लेकर थाना स्थानीय पर धारा 9ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही किया गया।

*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त के पास से 55 पैकेटों में करीब 02 क्विंटल अवैध पटाखा किमत करीब 05 लाख रुपये।

इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह , उप निरीक्षक शिवकुमार सिहं चौकी प्रभारी कस्बा, शिवाजी राव, आकाश, शिवम सिंह व नन्दलाल राम शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?