मिड डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अध्यापक व रसोईया ने सूझबूझ एक दिया परिचय , बड़ी दुर्घटना टली

सोनभद्र(यूपी)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के रेक्सहवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लगने से विद्यालय में अफरा तफरी मच गयी और रसोईया व अध्यापकों की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना को टाला गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे  रेक्सहवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रसोई गैस चूल्हे पर रसोईया द्वारा बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा था कि अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गया। आग लगता देख रसोईया ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत आग लगने की सूचना सहायक अध्यापिका मनीषा को दिया। वही आग लगने की जानकारी मिलते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया।

सहायक अध्यापिका ने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को तत्काल परिसर से बाहर निकलवा कर सुरक्षित स्थान पर कर घटना की जानकारी विद्यालय के सम्बन्धित उच्च अधिकारियों व स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।

वही आग लगने की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर घटना स्थल पर भेजवाया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही विद्यालय के कर्मियों व शिक्षक द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?