मादा चिंकारा का कुएं में मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

मादा चिंकारा का कुएं में मिला शव,
वन विभाग पोस्टमार्टम के बाद शव को करेंगे दफन


बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के असनहर गांव में रविवार को सरकारी कूप में चित्तिदार हिरन मृत अवस्था में मिला।सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मृत अवस्था में मिला।

वन क्षेत्र के असनहर गांव में राजेन्द्र के खेत में स्थित सरकारी कूप में चित्तिदार हिरन, चितल का शव मिला। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर किया है कि रात के अंधेरे में चितल कुआं में गिर गया।और तड़प तड़प कर मादा हिरन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है ।सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चितल को ले गयी। वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि चिंकारा के नाम से जाना जाता है अपने क्षेत्र में पहली बार देखा गया वह भी मृत अवस्था में मिला। फिलहाल मृतक चिंकारा के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?