परिवार परामर्श केंद्र बना सौहार्द का सेतु: सविता सरोज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 3 मामलों में हुआ आपसी समझौता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और सशक्त पहल की गई। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में सोमवार को परिवार परामर्श केंद्र में कुल 08 प्रकरणों की सुनवाई हुई।

इनमें से 03 प्रकरणों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बनाकर विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया गया, जिससे परिवारों में पुनः सामंजस्य स्थापित हुआ। वहीं 02 मामलों में अमर्यादित व्यवहार और शांति भंग की आशंका को देखते हुए, संबंधित पक्षों के खिलाफ धारा 135/126/170 BNSS के तहत चालान किया गया। शेष 03 मामलों में समझौता न हो पाने के कारण अगली सुनवाई की तिथि तय की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला थानाध्यक्ष और परामर्श केंद्र की टीम ने सभी मामलों को धैर्यपूर्वक सुना तथा पक्षकारों को कानूनी परामर्श और मानसिक सहयोग प्रदान किया।

थानाध्यक्ष सविता सरोज ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, मानसिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। परिवार परामर्श केंद्र इसी दिशा में एक प्रभावी मंच साबित हो रहा है, जहाँ संवाद और समझदारी से घरेलू विवादों का समाधान कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?