नेत्रदान एक महान सेवा, नेत्रहीन व्यक्ति को मिल सकती है रोशनी: पुष्पा सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

‘सक्षम’ नेत्रदान संकल्प पत्र अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी

O दिव्यांगों के सशक्तिकरण हेतु गठित राष्ट्रीय संगठन सक्षम

सोनभद्र। (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन का संविचार संगठन) द्वारा जिला मुख्यालय पर नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया गया, जिसमें नेत्र संकल्प पत्र भरा गया। इस अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं और इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम का आयोजन ‘सक्षम’ की महिला प्रकोष्ठ प्रमुख नीतू संजीविया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नेत्रदान के महत्व को समझा और समाज में इस जागरूकता को बढ़ाने का संकल्प लिया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “नेत्रदान एक महान सेवा है, जिससे किसी नेत्रहीन व्यक्ति को रोशनी मिल सकती है। हमें समाज में इस अभियान को व्यापक रूप से फैलाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महादान के लिए प्रेरित हों।
कार्यक्रम मे देश की जानी मानी गीतकार डॉ रचना तिवारी जी को जनपद सोनभद्र का वन नेशन- वन इलेक्शन प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाये जाने पर सक्षम की तरफ से सम्मानित किया गया और उनके नेतृत्व मे नेत्र संकल्प भरवाया गया। डॉ रचना तिवारी ने कहा की सक्षम संगठन देश भर मे सराहनीय कार्य कर रहा है। खास तौर पर इस महाकुंभ में जब सक्षम की तरफ से नेत्र कुंभ का आयोजन हुआ तो इस बार देश ही नहीं विश्व स्तर पर नेत्र कुंभ को एक अलग पहचान मिली जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री ने खुद की और मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ नेतृत्व में पहुंचे इस तरह के आयोजन से समाज के अंतिम व्यक्ति जो जरूरतमंद है उनको लाभ मिला है।इस तरह के संगठन के कार्यक्रम में आना और अपनी बात रखना बहुत ही सुखद अनुभूति है।

सक्षम की महिला अध्यक्ष नीतू संजीविया ने संगठन की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सक्षम आगे भी समाज कल्याण से जुड़े ऐसे अभियानों को बढ़ावा देता रहेगा।

इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने भी नेत्रदान का संकल्प लिया। इस अभियान को लेकर समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली और कई अन्य संगठनों ने भी इस पहल की सराहना की।सक्षम के जिला सचिव सौरभ कांत पति तिवारी ने बताया कि जनपद मे संगठन द्वारा नेत्र कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूर दराज के जरूरतमंद लोगों का नेतृत्व प्रशिक्षण कर आवश्यकता अनुसार उनका ऑपरेशन भी करवाया जाएगा यह महीने में लगभग एक बार जगह चिन्हित कर लगाया जाएगा युवा प्रमुख पार्थ सारथी किरीट ,वत्स मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर
पुष्पा सिंह,किरण त्रिपाठी,रितु अग्रहरि,प्रमिला त्रिपाठी,रचना त्रिपाठी,वंदना वर्मा,नीतू संजीविया,रूबी गुप्ता,श्रेया पांडे, शांति वर्मा,ज्योति सिंह खरवार मंजू गिरी,प्रमिला जायसवाल आदि लोगों नेत्र संकल्प पत्र भरा और पुरे जनपद भर मे लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?