कार्यदायी संस्था निर्मित प्रशिक्षण हाल की कमियों को करें पूरा:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डायट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित नव निर्मित प्रशिक्षण हाल का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर प्रशिक्षण हाल के दीवारों में आयी दरार को तत्काल मरम्मत कराने के लिए कार्यदायी संस्था यूपी पीसीएल को पत्र प्रेषित करने और परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाये रखने को प्रभारी प्राचार्य डायट को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण  संस्थान में स्थापित नव निर्मित प्रशिक्षण हाल का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वित्तीय वर्ष-2023-24 में बनकर तैयार भवन की स्थिति का जायजा लिये, निरीक्षण में पाया गया कि भवन का मरम्मत, देख-रेख समय-समय पर नही किया जाता है, जिससे भवन के दीवार में दरार आ गया है, जिसे ठीक करने के लिए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था यूपी पीसीएल को सूचित करते हुए भवन के मरम्मत व अन्य आवश्यक व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश प्रभारी प्रचार्य डायटध्जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि भवन मरम्मत के कार्य में जो भी सामग्री उपयोग किया जाये, वह गुणवत्तायुक्त हो, जिससे भविष्य मे भी भवन की मजबूती बनी रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रचार्य डायटध्जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण हाल के दीवार में आयी दरार को तत्काल मरम्मत करते हुए दुरूस्त किया जाये, परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाये, भवन के छत पर पत्तों के ढेर को हटाया जाये, छत पर अनावश्यक सामानों को एकत्रित न होने देें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था द्वारा इन तथ्यों का संज्ञान नहीं लिया जाता है व मरम्मत आदि के कार्य में शिथिलता व लापरवाही बरती जाती है, तो सम्बन्धित जिम्मेदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्र सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?