एक-एक रोजगार सेवक हमारे परिवार के सदस्य’ – संदीप मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने डीएम से की मुलाकात, मृतक रोजगार सेवक के परिजन को आर्थिक मदद व मानदेय रिलीज की मांग

सोनभद्र। मंगलवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। वार्ता के दौरान संदीप मिश्र ने कहा कि एक-एक रोजगार सेवक हमारे परिवार के सदस्य हैं। ये ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की रीढ़ हैं।
उन्होंने बताया कि म्योरपुर ब्लॉक की बेलहत्थी ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक स्वर्गीय ओमप्रकाश की 27 मई को मृत्यु हो गई। पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए तत्काल आर्थिक मदद दी जाए। साथ ही सभी मनरेगा कर्मियों का बकाया मानदेय जल्द रिलीज किया जाए।
जल संचय व पर्यावरण को लेकर मोर्चा संयोजक ने डीएम को सुझाव दिया कि जनपद में मनरेगा द्वारा बने सभी तालाबों का मशीनों से डेढ़ से दो मीटर तक गहरीकरण कराया जाए। पर्यावरण संरक्षण के लिए मैदानी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आम, अमरूद, आंवला व कटहल जैसे फलदार वृक्ष लगवाए जाएं। वहीं पहाड़ी ग्राम पंचायतों में चिरौंजी, तेंदू, महुआ, हर्रा-बहेरा आदि औषधीय वृक्ष लगाने की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल में आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, सूरज कनौजिया, दिनेश चेरो, सत्यम पांडेय, संतोष चेरो, विजय चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?