भारत सरकार की वर्ष 2047 में विकसित बनने की परिकल्पना ने प्रत्येक नागरिक सहयोग करें: प्रमोद कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब्रिक्स विषय पर सेमिनार का हुआ आयोजन छात्राओं को दिए टिप्स

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के विन्ध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के अन्तर्गत ब्रिक्स डी-डॉलरीकरण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा विशिष्ट अतिथि प्रो० सुधीर कुमार शुक्ला (पूर्व विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय) म०गा० काशी विद्यापीठ वाराणसी व डॉ० बृजेश कुमार यादव अर्थशास्त्र विभाग राजकीय महिला महाविद्यालय रहें। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों व प्राचार्य द्वारा लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल व सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह व प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महाविद्यालय की छात्रा तैरियन कौर नें ब्रिक्स विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा की ब्रिक्स एक तटस्थ और गौर पश्चिमी कूटनीतिक मंच प्रदान करता है। जो रचनात्मक संवाद तथा सहयोग को प्रोत्साहित करता है।

विशिष्ट अतिथि नें अपने सम्बोधन में कहा की संस्थागत सुधारों, वित्तीय एकीकरण और रणनीतिक एकता के साथ ब्रिक्स एक शसक्त संगठन बन सकता है। उन्होने कहा की भारत को 2047 में विकसीत राष्ट्र बनाने की परिकल्पना सरकार ने जो की हैं, उसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को सहयोग करना पड़ेगा। वैश्विक शासन में सुधार, शान्ति और सुरक्षा बहुपक्षवाद को मजबूत करना विकास सम्बंधि मुद्दे और आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस भी इस कार्यक्रम में शामिल है। ऐसे समय में जब विश्व व्यवस्था दबाव में है और वैश्विक समुदय अनिश्चितता और चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है।

डॉ० बृजेश कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में कहा की डॉलर का प्रभाव कम करने का प्रयास किया जा रहा है। जिनमे पाँच देश ब्राजील, रशिया, भारत, चीन, साउथ अफ्रीका प्रभावी देश है।

डॉ० प्रमोद कुमार नें कहा की देशों की एकता को प्रबल बनाने का प्रयास ब्रिक्स के देशो द्वारा किया जा रहा है इसका अगला सम्मेलन 2026 भारत में होने की सम्भावना है।

अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या नें आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्ध डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ० कैलाश नाथ, डॉ० मालती, किरन, पूजा, कौशिकी, सुमन साह, आनन्द श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?