उत्साह, उमंग और संस्कृति से सराबोर रहा इनरव्हील क्लब का हरियाली तीज उत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी । इनरव्हील क्लब दुद्धी द्वारा शनिवार को कस्बे के “इच्छिता कैम्पस” में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रंग में मनाया गया। क्लब की सदस्याएं पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धज कर पहुंचीं और पूरे वातावरण को सावन की मस्ती और उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष राखी जायसवाल द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य कर माहौल को जीवंत बना दिया। झूले पर झूलती महिलाओं की खिलखिलाहट और गीतों की गूंज से परिसर उत्सवमय हो उठा।

इस अवसर पर क्लब की सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के जीवन से गहराई से जुड़ा उत्सव है। यह न सिर्फ परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम में तारा जायसवाल, कुसुम गुप्ता, विनीता मसीह, माधवी जायसवाल, रेखा श्रीवास्तव, स्वाति झा, चिंता, लता, प्रीति, सुनीता कमल, आभा, प्रियंका, कृति, व्यूटी और डॉ. पुष्पांजलि कुमारी सहित कई सदस्याओं की उपस्थिति रही।

हरियाली तीज के इस पारंपरिक उत्सव ने जहां महिलाओं को खुशियों से भर दिया, वहीं भारतीय संस्कृति की छवि को भी सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?