नौगढ़ में 8 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में छाया मातम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत मझगाई ग्राम पंचायत के ठटवां गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की 08 वर्षीय मासूम बच्ची अंशिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अंशिका अपने पिता राजेश (37 वर्ष) और माता शारदा देवी (32 वर्ष) की सबसे छोटी संतान थी। वह नहाने के लिए घर से गांव के तालाब गई थी, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरा गांव शोक में डूब गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंशिका की बड़ी बहनें – सोनी (18 वर्ष), मोनी (16 वर्ष) और चुलबुली (15 वर्ष), और भाई हिमांशु (13 वर्ष) बदहवास होकर रो रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर चकरघट्टा थानाध्यक्ष दयाराम गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी, चंदौली भेज दिया गया।

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हर किसी की आंखें नम हैं और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?