नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्र संगोष्ठी आयोजित, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम  2023 के अंतर्गत एक दिवसीय छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार गौतम, प्रोफेसर टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार गौतम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम : 2023 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाएं केवल राजनीतिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में भी विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण और सशक्त भूमिका निभाएंगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी को लेकर जागरूक रहने का संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का मुख्य उद्देश्य देश के नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को समाज में बराबरी का अवसर मिल सकेगा।

कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवेश कुमार यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?