सलखन सब स्टेशन के एक दर्जन गाँव मे एक माह से बिजली आपूर्ति बाधित ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

सलखन (सोनभद्र) । चोपन विकासखंड के गुरदह ग्राम सभा में बुढी खाड़ टोले से लेकर अलऊर तक विद्युत आपूर्ति लगभग 1 महीने से ठप है बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे नाराज होकर के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र सलखन पर प्रदर्शन किया तथा विद्युत बहाली के लिए ज्ञापन सौपा
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा गुरदह में लगभग 30 वर्ष पूर्व में जी आई वायर द्वारा निर्मित 11 हजार की लाइन खींची गई थी जो अब जर्जर स्थिति में पहुंच गई है आए दिन तार टूटने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है इस संदर्भ में प्रार्थना पत्र के माध्यम से गुरदह प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव के द्वारा बताया कि विगत एक माह पूर्व भारी बारिश के दौरान वन विभाग के क्षेत्र में तार टूट कर गिर गया जिसके वजह से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया सूचना देने के 15 दिन के पश्चात लाइनमैन ने ग्रामीणों के सहयोग से तार को जोड़ दिया लेकिन फिर भी कभी फ्यूज मार देने की वजह से कभी डिस पंचर के हो जाने तो कभी तार टूट कर गिर जाने की वजह से लाइट का चले जाना रोज की बात हो गई है यही नहीं चलती लाइन में तार टूट कर गिरने की वजह से पुर्व में अनेक पशुओं की मौत हो चुकी है तथा एक व्यक्ति की भी जीवन लीला समाप्त हो चुकी है।जिससे ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो गए हैं ग्रामीणों का कहना है कि गुरदह ग्राम सभा में सौभाग्य योजना के द्वारा 11000 की नई लाइन का निर्माण हुआ है जो अच्छी स्थिति में है पुराने जर्जर तारों को खोलकर यदि विभाग द्वारा केवल लगभग 100 मीटर तक नई लाइन में जोड़ दिया जाता है तो विद्युत की स्थिति गांव में सुधर जाएगी और रोज-रोज की परेशानियों से निजात मिल जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?