बिजली बिल राहत योजना: 34 उपभोक्ताओ का हुआ ओटीएस पंजीकरण व 50 कनेक्शन काटे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के लिए चलाए जा रहे बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत बिजली सब स्टेशन कोन के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगाई के टोला बोकराखाड़ी में मेघा कैंप लगाया गया जिस दौरान 34 लोगों ने ओटीएस पंजीकरण कराया साथ ही 97255 रु बिजली बिल जमा हुआ,50 लोगों का बिजली बिल बकाया में कनेक्शन काटे गए।

इस योजना की जानकारी देते हुए उप खंड अधिकारी धीरेंद्र प्रताप के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया।इस दौरान 3 ट्रांसफार्मर कनेक्शन धारी का डिस्कनेक्शन किया गया। अवर अभियंता राम नारायण यादव ने बताया कि सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए दिसंबर माह में विशेष बिजली बिल राहत कैंप जगह जगह लगाये जा रहे हैं उन्होंने सभी कनेक्शन धारी से अपील की है कि वह समय सीमा के भीतर सब स्टेशन कोन पर आकर अपनी समस्याओं का समाधान करा लें।

वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस अवसर का लाभ भी उठाया और अपनी बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान के लिए पहुंचे।

इस मौके पर अवर अभियंता के अलावा टेक्नीशियन गौतम यादव, लाइनमैन नारद जायसवाल,वीरेंद्र,जयशंकर,कृपाशंकर, सूरज, अरविंद, अवधेश, गोपाल, निरंजन, दिलीप भारती,राधेश्याम सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?