तीन माह से विंढमगंज क्षेत्रवासी मोबाइल नेटवर्क से जूझ रहे,नही हो रहा समाधान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ दुद्धी तहसील क्षेत्र की ग्रामीण जनता मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण नही उठा पा रही है,इस क्षेत्र में बीते तीन महीने के बाद भी स्थायी समाधान अब तक नही हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग रोजाना शाम के समय नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है, जिससे मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट का उपयोग करना बेहद मुश्किल हो जाता है। 5जी रिचार्ज कराने के बावजूद इंटरनेट की गति बेहद धीमी रहती है, कई बार तो बिल्कुल काम नहीं करता। इससे उपभोक्ताओं का रिचार्ज का पूरा पैसा बर्बाद हो रहा है। नेटवर्क न रहने के कारण ऑनलाइन भुगतान, जरूरी कॉल, पढ़ाई और आपातकालीन संपर्क में भी भारी परेशानी हो रही है।


स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नेटवर्क समस्या के चलते डिजिटल लेन-देन प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। कई बार ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पाता, जिससे लेन-देन में विवाद की स्थिति बन जाती है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और कंपनियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल अस्थायी सुधार ही किया गया है, स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और दूरसंचार कंपनियों से मांग की है कि विंढमगंज क्षेत्र में नेटवर्क क्षमता बढ़ाई जाए, टावरों की तकनीकी जांच हो और स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?