हाई वोल्टेज से आधा दर्जन घरों के विद्युत उपकरण जले, किसानों ने विद्युत विभाग को सौंपा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । सदर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बीते शनिवार शाम आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण आधे दर्जन से अधिक घरों में हाई वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे प्रभावित परिवारों के टीवी, सीसीटीवी कैमरा, डीबीआर, पंखा, कूलर, ट्यूब लाइट समेत कई घरेलू विद्युत उपकरण जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

किसान मदन मोहन मिश्रा, दयाशंकर, चुन्नीलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 27 अप्रैल की शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच अचानक हाई वोल्टेज आने से उनके घरों में लगे कई जरूरी उपकरण जल गए, जिससे उन्हें करीब 60 से 70 हजार रुपये तक की आर्थिक क्षति हुई है।

पीड़ित उपभोक्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड को एक लिखित पत्र सौंपकर क्षतिपूर्ति की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि न केवल उनके, बल्कि पूरे मोहल्ले के कई घरों में इसी प्रकार की हानि हुई है, जिसकी भरपाई करना विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि विभागीय स्तर से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और उन्हें हुए नुकसान की भरपाई शीघ्र कराई जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?