पल्हारी पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय के प्रबंध समिति का चुनाव सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

प्रबन्ध समिति में लवकुश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनी जगमनिया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां के विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव मंगलवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह की देखरेख में अभिभावकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से लवकुश को अध्यक्ष और जगमनिया को उपाध्यक्ष चुना गया।


समिति के चुनाव में सबसे पहले अभिभावकों ने मिलकर 11 सदस्यों का चयन किया, जिसमें 6 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।इसके पश्चात चयनित सदस्यों में लवकुश, सरभू , राम सिंह, शिव शंकर, विशुंधरी के साथ महिला अभिभावकों में से जगमनिया, सोनी, गुंजा, बसंती, जिलावटी, अनीता को चयनित किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से लवकुश को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष और जगमनिया देवी को उपाध्यक्ष नामित किया जिसको सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया और हर्ष ध्वनि के साथ ताली बजाकर स्वागत किया।


इस अवसर पर डॉक्टर बीके सिंह महादेव, पवन कुमार सिंह, शिव शंकर ,उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान जागेश्वर सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष केदार सिंह, सीमा सोनी, गुंजा, कविता, बसंती, शीला, सीता, मनीषा, कुंवर प्रसाद, गुलाब, धर्मदेव, रामबहाल, रोहित और क्षेत्र पंचायत सदस्य बिंदु उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?