सब्जी लेने घर से निकली बुजुर्ग महिला की नेशनल हाइवे पर दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, ट्रक छोड़ फरार हुआ चालक

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय तहसील क्षेत्र के नेशनल हाइवे रीवा-रांची मार्ग पर अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ के पास पैदल जा रही बुजुर्ग महिला तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गयी,जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों को दिया और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 65 वर्षीय महिला आज सुबह अपने घर से औड़ी मोड़ के लिए सब्जी लेने पैदल जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने नेशनल हाइवे रीवा-रांची मार्ग को क्रॉस कर रही बुजुर्ग महिला को धक्का मार दिया। वही  हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया,इसकी सूचना  स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

इस घटना पर थाना प्रभारी ने बताया कि औड़ी मोड़ के पास नेशनल हाइवे पर एक बुजुर्ग महिला को ट्रक ने धक्का मार दिया,जिससे उसकी मौत हो गयी,जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक फरार हो गया था। मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मृतका के परिवार वालों को सूचित कर दिया है। ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?