मानदेय नही मिलने से एनएचएम कर्मियो की बढ़ी परेशानी, अधिकारी दे रहे गोलमोल जवाब: पुष्पेन्द्र शुक्ला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लगभग एक हजार संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के दो माह से मानदेय नही मिलने पर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में कार्यरत लगभग 1000 संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारीयों को पिछले दो माह से मानदेय प्राप्त नहीं हुई है। जिससे अल्प मानदेय पर कार्य करने वाली एएनएम, स्टाफ नर्स, काउंसलर, आरबीएस की टीम, पैरामेडिकल वर्कर, फार्मासिस्ट बीपीएमयू एवं डीपीएमयू में कार्यरत हजारों कर्मचारी मानदेय ना मिलने से अत्यधिक परेशान है। बच्चों की फीस मकान का किराया एवं अन्य खर्च उठाने में कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय ना मिलने से कर्मचारी पूरे मनोयोग से अपने कार्यों को करने में असमर्थ हो रहे हैं।

उच्च अधिकारियों द्वारा इस मामले पर कोई जानकारी स्पष्ट तौर पर नहीं दी जा रही है अगर जल्द से जल्द मानदेय कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हो पता है तो कर्मचारियों को खाने और रहने की भी समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

इस मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले शिव सिंह, नेहा केशरी, आनंद कुमार, अखिलेश, शिवम, मनोज, राजेंद्र, ज्ञान चौबे, सुनीता, पूनम व राहुल आदि कर्मचारियों ने बताया की मानदेय न मिलने से समस्या उत्पन्न हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?