82 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब कन्टेनर से बरामद,चालक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

1019 पेटी में 23,508 शीशी (9088.02 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

ट्रक व मोबाइल सहित एक करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की पुलिस ने बतायी कीमत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की पिपरी थाना पुलिस ने खाड़पाथर के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक कन्टेनर ट्रक से 1019 पेटी मे 23,508 शीशी यानी 9088.02 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस बरामदगी के साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है,जिसके पास से एक एंड्राएड मोबाइल और 950 रुपये नगद बरामद किया। 

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पिपरी सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान हाईटेक तिराहा पर मौजूद रहते हुए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खाड़पाथर, थाना हाथीनाला के जंगल मुख्य मार्ग से होकर एक कंटेनर के माध्यम से झारखण्ड के रास्ते रांची अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है।

इस प्राप्त सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक श्रवण कुमार पुत्र चैनाराम (33 वर्ष) निवासी रूपसर बलाड़, तहसील पोखरण, थाना फलसून्ड, जिला जैसलमेर (राजस्थान), को गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तार चालक के कब्जे से कंटेनर में लदी 1019 पेटी में कुल 23,508 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 9088.02 लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 82 लाख रुपये है, एक कंटेनर जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये, 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा जामा तलाशी से 950 रुपये बरामद किए गए।

कार्रवाई:- इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी  धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया।

चालक ने बताया:-  पुलिस को पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने बताया कि प्रवीण कुमार निवासी रोहतक, हरियाणा द्वारा कंटेनर ट्रक में भरी अंग्रेजी शराब के पैकेट नाकोदर गांव के पास, लुधियाना क्षेत्र से उपलब्ध कराए जाते थे तथा निर्देश दिए जाते थे कि उक्त शराब से लदे कंटेनर को झारखण्ड रांची के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। आरोपी ने बताया कि प्रवीण कुमार उससे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार संपर्क में रहता था तथा इस बार वह वाराणसी तक उसके साथ आया भी था। प्रवीण कुमार ने बताया था कि रांची पहुंचने पर वह एक व्यक्ति को भेजेगा, जो कंटेनर लेकर बिहार जाएगा तथा बिहार में कंटेनर खाली होने के बाद अभियुक्त को फोन किया जाएगा, जिसके पश्चात वह वहां पहुंचकर कंटेनर ले जाएगा और उसे मेहनताना के रूप में 50,000 रुपये वहीं प्राप्त होंगे।

गिरफ्तार चालक ने यह भी बताया कि प्रवीण कुमार के कहने पर वह कंटेनर जिसे निर्देश मिलता उसी व्यक्ति को सौंप देता था तथा इससे पूर्व भी वह प्रवीण कुमार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंटेनरों को लगभग 5–6 बार रांची तक ले जा चुका है। चालक ने यह स्वीकार किया कि जानबूझकर वाहन पर फास्टैग नहीं लगाया जाता था ताकि टोल टैक्स के माध्यम से वाहन की पहचान न हो सके। सकुशल शराब की खेप पहुंचाने पर उसे प्रति चक्कर 50,000 रुपये मिलते थे, जिससे उसकी आजीविका चलती थी, जबकि प्रवीण कुमार अवैध शराब तस्करी से भारी मुनाफा कमाता था।

वांछित आरोपी :- प्रवीण कुमार पुत्र अज्ञात निवासी रोहतक हरियाणा  व वाहन स्वामी चाफियार अली पुत्र साबेद अली निवासी  पी0आर0 हिल, कोहिमा।

बरामद:- 1019 पेटी में 23508 शीशी कुल 9088.02 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 82,00,000/- रुपये
MC. DOWELL NAL(750ML)-40 पेटी,
ROYAL STAG(750 ML)- 499 पेटी
ROYAL STAG(375ML)- 250 पेटी
ROYAL STAG(180ML)- 230 पेटी

पुलिस टीम :- प्रभारी निरीक्षक  सत्येन्द्र कुमार राय, उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी  रेनूकूट, उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह , प्रभु नारायण, नवीन कुमार गिरी, मनीष कुमार सिंह चौकी रेनुकूट , चन्दन मिश्रा, प्रदीप कुमार पाल शामिल है।

Leave a Comment

1358
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?