माकपा ने अनपरा तापीय परियोजना के खिलाफ उठाई आवाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O  माकपा का आरोप रिहंद जलाशय को हो रहा है नुकसान

सोनभद्र। माकपा ने अनपरा तापीय परियोजना के गैर जिम्मेदार अधिकारियों और मुख्य अभियंता अस्तर वन के कृतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। पार्टी का आरोप है कि परियोजना से लगातार रिहंद जलाशय में राख युक्त केमिकल का पानी बहाया जा रहा है, जिससे जलाशय का पानी जहरीला होता जा रहा है और जलीय जीव जंतुओं के साथ-साथ मानव समाज के लिए भी गहरा संकट पैदा हो जाएगा।
माकपा जिला मंत्री नन्दलाल आर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और एडीएम नमामी गंगे से मिलकर मामले को संज्ञान में लाते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगाये जाने और सभी दोषी कर्मचारियों के खिलाफ उचित तथा कठोर कानूनी कार्रवाई कराई जाने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्रदूषित पानी के बहाए जाने का वीडियो रिकार्डिंग भी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया है। माकपा ने चेतावनी दी है कि निष्पक्ष जांच और समय से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुआ तो बहुत जल्द अनपरा में बड़ा आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस अवसर पर का. प्रेमनाथ, का. पुरूषोत्तम और का. लल्लन राम सीपीआईएम माकपा के मंत्री परिषद सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?