एमपैक्स से जुड़े बिना किसानो के समग्र विकास का स्वप्न अधूरा: डॉ जगदीश सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

एम पैक्स केकराही पर चला विशेष सहकारिता सदस्यता अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नवसृजित विकास खण्ड करमा के एम पैक्स केकराही पर विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड विंध्याचल मण्डल मिर्जापुर के अध्यक्ष डॉ जगदीश पटेल ने कहा कि सहकारी समावेशन तभी होगा जब सहकारिता से हर किसान जुड़ें। ग्रामीण परिवार को सहकारी समिति से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। एमoपैक्स से जुड़े बिना किसान के समग्र विकास का स्वप्न पूरा होना कठिन है।

जिला सहकारी बैंक लिo मिर्जापुर के सचिव राजकुमार यादव ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि सहकारी समिति की सदस्यता लेने पर किसान को वे सभी लाभ प्राप्त होंगे जिनके वे हकदार है।

कार्यक्रम मे सहायक आयुक्त सहकारिता देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सहकारी समिति की सदस्यता लेने पर किसानो को यूरिया , डीएपी व अन्य खाद प्राथमिकता से मिलेगी।धान व गेंहू क्रय मे समिति के सदस्यो को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

इफको के मैनेजर डॉ अभिजीत मौर्य ने कहा कि एमपैक्स की सदस्य संख्या बढ़ाने से समितियो को मिलने वाले उर्वरक की मात्रा भी बढ़ेगी। नवसृजित विकासखंड करमा का विकास सहकारी समितियो के सशक्त होने से तीव्र गति से होगा।

वही 25 कृषको ने एमपैक्स की सदस्यता ग्रहण का प्रमाण पत्र व कृषक पंजिका मुख्य अतिथि द्वारा वितरित की गई।

सचिव धीरज त्रिपाठी द्वारा बताया कि अभियान मे अब तक कुल 62 नये सदस्य बने है जल्द ही समिति के कार्य क्षेत्र में अवशेष बचे कृषक को शामिल कर लिया जाएगा

समिति के सभापति रामसेवक आगंतुक अतिथियो एवं अधिकारियो को धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

इस मौके पर बैंक डायरेक्टर संतोष सिंह बैसवार , बलदेव सिंह , एडीसीओ घोरावल डॉ सुरेश कुमार, एडीओ अनिल कुमार एवं शाखा प्रबंधक शाहगंज अरुण कुमार समेत सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?