घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष: चचेरे जीजा ने युवक पर किया हमला, दांत से काटी नाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बीच-बचाव करने गए युवक की नाक दांत से काटी, रिश्तों को किया शर्मसार

बभनी (सोनभद्र)। सोनभद्र जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बभनी थाना क्षेत्र के इकदिरी गांव में घरेलू विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर उसके ही चचेरे जीजा ने बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने युवक की नाक को दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

इकदिरी गांव निवासी जय कुमार पुत्र रामकलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च 2026 को उनके चचेरे जीजा जगदीश (निवासी सहगोड़ा) अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने पर जय कुमार अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने की कोशिश की।

लेकिन बीच-बचाव करना जय कुमार को भारी पड़ गया। आरोपी जगदीश गाली-गलौज करते हुए अचानक उग्र हो गया और उसने हमला कर जय कुमार की नाक को दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज का झांसा, फिर धमकी

घटना के बाद आरोपी ने रिश्तेदारी और सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए इलाज का पूरा खर्च उठाने का वादा किया था। लेकिन समय बीतने के साथ वह अपने वादे से मुकर गया और अब पीड़ित को खुलेआम धमकी दे रहा है।

इलाज में भारी खर्च और आरोपी के अड़ियल रवैये से परेशान होकर पीड़ित ने बभनी थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने आरोपी जगदीश पुत्र महाबीर निवासी सहगोड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सवालों के घेरे में समाज और रिश्ते

यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती हिंसा और असहिष्णुता की भी गंभीर तस्वीर पेश करती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?