साले की शादी में गए थे डॉक्टर, इलाज के अभाव में महिला मरीज की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सहारा हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली वार्ड स्थित प्राइवेट सहारा हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में बुधवार सुबह इलाज में कथित लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के बसवा गांव निवासी रुक्मणी देवी 25 वर्ष पत्नी जितेंद्र कुमार को मंगलवार सुबह पेट दर्द व उल्टी होने पर बभनौली स्थित सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मृतका के पति जितेंद्र ने बताया कि डॉक्टर रिश्ते में भी लगते थे, इसलिए सोचा कि अच्छा इलाज होगा। लेकिन भर्ती के बाद से ही डॉक्टर अस्पताल से गायब हो गए। स्टाफ नर्स के भरोसे इलाज चल रहा था।
देर रात पत्नी का दर्द बढ़ने पर डॉक्टर को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह साले की शादी में ससुराल गए हैं, स्टाफ इलाज कर देगा। तबीयत बिगड़ने पर दर्जनों बार फोन किया गया, लेकिन डॉक्टर ने फोन उठाना बंद कर दिया। स्टाफ कर्मचारियों ने पानी की बोतल व कुछ दवा चढ़ाई। सुबह परिजन मिलने पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक बड़े-बड़े होर्डिंग और दर्जनों डॉक्टरों के नाम लिखकर गुमराह करते हैं। अनट्रेंड कर्मचारियों से इलाज कराया गया जिससे मौत हुई। मृतका की तीन बच्चियां हैं। परिजनों ने डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया गया। तहरीर मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल
जिले में दर्जनों प्राइवेट अस्पताल खुले हैं। आए दिन लापरवाही की घटनाएं सामने आती हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग केवल कोरम पूर्ति करता है। कार्रवाई के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है या दूसरे नाम से अस्पताल संचालित होने लगता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?