डीएम एसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी जन शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी

सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर शाहगंज थाने में फरियादियों की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुने और शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और ससमय करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, पंन्नुगंज थाने में शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुई, जिसका निस्तारण जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया की टीम गठित करके मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकार राहुल पांडेय ,शाहगंज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?