दीपावली अंधकार व अज्ञानता पर ज्ञान का प्रकाश डालने की जीत का प्रतीक – डा. नाहिद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हेलो स्कूल आफ एक्सीलेंस में रंगोली आकर्षण की रही धूम

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया दीपावली सेलिब्रेट

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नगर पंचायत ओबरा के चोपन रोड स्थित हेलो स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नन्हें शिक्षार्थियों ने दीपावली धूमधाम से मनाया। विभिन्न सास्कृति कार्यक्रमो का भी आयोजन किया। शुभम दर्शिका, शहर मण्डल, श्रीवेश, सृष्टि, माही, आयत, एकता ने आयो रे शुभ दिन आयो रे गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर वाह वाही लूटी। अली जारा, पीहु , काब्या कुमारी, धु्रव, रूही सोनकर, तृसा सोनकर,बैज , सिखेज, अनन्या, आर्यन, अभी सिंह, दृष्टिी, आदि ने आज गली मली अवध सजायेगे, राम आयेगे नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को भक्तिरस में डूबो दिया।

आयी है दिवाली सुनो घरवाली गीत पर दिब्यासी अग्रवाल, मान्यता अग्रवाल, महताब, अंस यादव, मोहम्मद समद, उवर्सी, लक्ष्मी, सरस्वती, आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत का लोगो को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया, आई दिवाली आई दिवाली रे दीप जलाओ खुखिया मनाओ रे गीत पर सोनाली, दिवाशु, सादिया, शनवी, अरशद, हसन रजा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।


प्रधानाध्यापिका डा. नाहिद खान ने कहा दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान, अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इसे कई कारणों से मनाया जाता है, जिनमें भगवान राम का 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटना सबसे प्रमुख है। जिसका स्वागत नगरवासियों ने दीप जलाकर किया था। दीपावली पर मुख्य रूप से धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है, जिससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। बाक्स दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता अहान इल्मा सना सोहम अक्षिता अपनी अपनी कछाओ में रहे अव्वल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?