सीए एसोसिएशन का दीपवाली मिलन समारोह सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार की रात्रि एक होटल में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए सभी सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे और पारिवारिक माहौल में उत्सव का आनंद लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन सीए गिरजा प्रसाद जबकि उपाध्यक्ष सीए अखिलेश पाण्डेय ने भी अपने विचार साझा किए। दोनों ने हाल ही में गाजीपुर में एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताकर किए गए जीएसटी फर्जीवाड़े के मामले पर चिंता व्यक्त की तथा ऐसे मामलों से सावधानी बरतने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक सीए रोशन चौरसिया उपस्थित रहे। उन्होंने भी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की समाज में भूमिका और वित्तीय अनुशासन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के सचिव सीए नितेश केशरी ने किया।

वही परिवारों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद उठाया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र बहादुर सिंह, धीरेंद्र अग्रहरी, अजय दुबे, विजेंद्र द्विवेदी, पंकज पाठक, संदीप पांडेय, शुभम अग्रवाल, नारायण जायसवाल, संदीप जायसवाल, अंकित गुप्ता, शिवम सिंह एवं मनीष गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?